वारासिवनी। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर शासकीय शंकरसाव पटेल महाविद्यालय वारासिवनी में संचालित एन एस एस इकाई द्वारा सूर्य नमस्कार एवं स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिवस पर गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन प्रफुग बिसेन अध्यक्ष जनभागीदारी समिति शासकीय महाविद्यालय वारासिवनी तथा महाविद्यालय प्राचार्य डॉ प्रवीण श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में किया गया।
यह रहे अतिथिगण
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में प्रदीप जायसवाल पूर्व विधायक, श्रीमती सरिता मनोज दांदरे अध्यक्ष नगरपालिका वारासिवनी, श्रीमती माया उइके अध्यक्ष जनपद पंचायत वारासिवनी , किशोर अमूले भूतपूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत वारासिवनी, निरंजन बिसेन प्राचार्य कैरियर स्कूल, प्रदीप शरणागत पूर्व सरपंच, शैलेन्द्र सेठी, अभिषेक अग्रवाल, मनीषा जायसवाल, अमोल आचार्य, शिवदयाल बोपचे, संजय चौधरी तथा महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
मुख्यमंत्री का रिकार्ड संदेश सुनाया गया
सर्वप्रथम डॉ एम घोरमारे एवम् प्रकाश कठाने द्वारा सूर्य नमस्कार एवं सूक्ष्म प्राणायाम कराते हुए उसके लाभ एवं महत्व बताए गए। तत्पश्चात शासन के निर्देशानुसार सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम क्रिया 09 बजे से 10.30 बजे तक राष्ट्रीय गीत, वंदे भारत तथा मध्यप्रदेश गान का सामूहिक गायन किया गया। उसके बाद रेडियो पर मुख्यमंत्री का रिकार्ड संदेश महाविद्यालय परिवार, समस्त स्वयंसेवकों की सहभागिता के साथ सुना गया।
प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण देखा व सुना विद्यार्थियों ने
दोपहर 12.15 बजे वेब लिंक के माध्यम से प्रधानमंत्री का देश के युवाओं को संबोधन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा एवं सुना गया। दोपहर 02 बजे एनएसएस इकाई एवम् रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में  युवाओं के प्रेरणा पुरुष स्वामी विवेकानंद का जन्मदिवस पर व्याख्यान एवम् सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से दी विवेकानंद के जीवन की जानकारी
सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी की झलकियां एवम् शिकागो व्याख्यान विडियो, रेड रिबन क्लब की ओर से एड्स जागरूकता अभियान संबंधित वीडियो एवम् जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों द्वारा सुना गया और प्राचार्य द्वारा समस्त स्वयंसेवकों को स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित किया गया।
प्रमाण पत्रों का किया गया वितरण
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि डॉ हेमंत कुमार मंडाले, डॉ. सत्यशील गेडाम, डॉ मिथलेश्वरी घोरमारे, डॉ रक्षा निकोसे, डॉ पूर्णिमा कुमरे, डॉ शाइस्ता कुरैशी, नरेंद्र कुमार डोंगरे, सरिता नागवंशी द्वारा एनएसएस स्वयंसेवकों को एन एस एस बी प्रमाण पत्र वितरण किया गया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने हर्षोगास के साथ भाग लिया।
सतत प्रयास, प्रबल इच्छा व सकारात्मक श्रम से मिलती हैं सफलता
अंत में कार्यक्रम अधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वामी जी ज्ञान के सूर्य हैं। युगों युगों तक मानव समाज को उनसे प्रेरणा मिलती रहेगी, सतत प्रयास एवं प्रबल इच्छा के साथ सकारात्मक श्रम से निश्चित रूप से सफलता प्राप्त की जा सकती है। कार्यक्रम में एनएसएस इकाई के स्वयंसेवक, छात्र-छात्राएं सहित लगभग 110 विद्यार्थियों ने सहभागिता की।