बालाघाट। भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा किये जाने को लेकर लंबे समय से अटकले चली आ रही थी। भाजपा जिला अध्यक्ष की घोषणा के साथ ही इस पर विराम लग गया है भारतीय जनता पार्टी प्रदेश आलाकमान द्वारा बालाघाट जिला अध्यक्ष के रूप में सत्यनारायण अग्रवाल के नाम पर मुहर लगा दी गई है, यह कहे कि अब पार्टी की कमान उनके हाथों में होगी। आपको बताये कि पिछले काफी समय से यह चर्चा जोरो से चल रही कि भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश भटेरे विधानसभा चुनाव लडऩे वाले हैं जिसके चलते वे भाजपा जिला अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देंगे लेकिन शायद यह स्थिति भी नहीं आई और पार्टी आलाकमान द्वारा नए जिलाध्यक्ष की घोषणा कर दी गई। बताया जा रहा है कि भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश भटेरे का कार्यकाल लगभग 3 वर्ष का हो चुका था जिसके चलते पार्टी की जवाबदारी दूसरे पदाधिकारी के हाथ में सौंपना चाहते थे ताकि वे अपने विधानसभा क्षेत्र पर पूरा ध्यान दे सके।
गौरी भाऊ का दिखा दमखम
भाजपा जिला अध्यक्ष के रूप में कौन होगा इस पर काफी दिनों से नाम सामने आ रहे थे। गौरी भाउ के करीबियों की कुछ नाम थे तो वही संगठन की ओर से कुछ पदाधिकारियों के नाम थे। इस मर्तबा संगठन की ओर से ही जिलाध्यक्ष होने की बात कहीं जा रही थी लेकिन फिर इस में भी गौरी भाउ का ही दमखम चला और गौरी भाउ के करीबी माने जाने वाले भाजपा नेता को ही भाजपा जिलाध्यक्ष की जवाबदारी मिली। यह कहे की अब पार्टी क्या निर्णय लेगी इस पर भी गौरी भाउ की रजामंदी जरूरी होगी।
पार्टी के और भी कई नेता थे इसके हकदार
आपको बताये कि भारतीय जनता पार्टी में कई ऐसे नेता है जो काफी वरिष्ठ है और कई वर्षों से भाजपा में सक्रिय पदाधिकारी के रूप में अपनी जवाबदारी का निर्वहन कर रहे हैं। कई भाजपा नेता ऐसे हैं जिनकी पार्टी में बहुत अच्छी पकड़ है और वह भाजपा जिला अधक्ष बनने का पूरा माद्दा रखते थे लेकिन भाजपा पदाधिकारियों को निराशा ही हाथ लगी और एक व्यापारी के हाथों में पार्टी की कमान सौंप दी गई। अब देखना यह होगा कि व्यापारी वर्ग से आने वाले भाजपा नेता द्वारा पार्टी की जवाबदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ और सभी को साथ लेकर चलते हुए किया जाता है या नहीं।
आगामी विधानसभा चुनाव होगी चुनौती
नए जिलाध्यक्ष बने हैं उनके सामने आगामी महिनो में होने वाले विधानसभा चुनाव प्रमुख रूप से चुनौती होगी। उन्हें अपनी काबिलियत दिखाते हुए परिणाम सामने लाना होगा कि वह विधानसभा चुनाव में कैसा परफारमेंस करते हैं। वही उसके बाद लोकसभा चुनाव भी होना है ऐसे समय में यह पद अत्यंत जवाबदारी वाला हो गया है। इसमें यह भी देखने लायक होगा कि नए जिलाध्यक्ष क्या वे खुद निर्णय लेंगे या दूसरों से सलाह लेकर निर्णय लेंगे।
रमेश भटेरे तो जवाबदारी से हो गए फ्री
लांजी विधानसभा के पूर्व विधायक रमेश भटेरे के पास भाजपा जिला अध्यक्ष पद की जवाबदारी थी। उन्हें अपना क्षेत्र तो देखना ही पड़ता था लेकिन उन्हें इस पद की भी जवाबदारी संभालनी पढ़ती थी। बताया जा रहा है कि वे विधानसभा चुनाव लडऩे वाले हैं और विधानसभा चुनाव में लांजी से प्रत्याशी के रूप में आयोग अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन द्वारा एक कार्यक्रम के दौरान घोषणा भी किया जा चुका है। याने लांजी विधानसभा से भाजपा से रमेश भटेरे प्रत्याशी होंगे यह लगभग तय माना जा रहा है। जिसके लिए भाजपा जिलाधक्ष की जवाबदारी से मुक्त होना था इस पर पार्टी द्वारा खुद ही मोहर लगाकर नए जिलाध्यक्ष की घोषणा कर दी गई, इस घोषणा से पूर्व विधायक रमेश भटेरे लगभग अपने विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए फ्री हो गए हैं। चुनाव में उन्हें सफलता मिल पाएगी या नहीं यह दूसरी बात है।