वारासिवनी। जनपद पंचायत वारासिवनी अंतर्गत ग्राम खापा-बोदलकसा के जंगलों में बुधवार की शाम लगभग साढ़े 4 बजे एक बाघ ने जंगल में चरने के लिए गए हुए गोहन में से एक गाय को अपना शिकार बना डाला। इस घटना को देखकर गोहन  चराने वाला चरवाहा श्यामलाल मेश्राम अन्य जानवरों को लेकर वहॉ से चुपचाप गॉव निकल गया। ग्राम बोदलकसा निवासी लक्ष्मीचंद बिसेन ने बताया कि ग्राम बोदलकसा निवासी श्यामलाल मेश्राम प्रतिदिन की तरह से ग्राम के जानवरों को चराने के लिए बोदलकसा-खापा के जंगलों में ले गया था। शाम लगभग साढ़े 4 बजे चरवाहे ने देखा कि एक बाघ द्वारा गोहन की एक गाय पर हमला कर उसे अपना शिकार बना लिया गया हैं। जिससे भयभीत चरवाहा शेष जानवरों को लेकर वहॉ से दूर हो गया। बाघ के हमले का शिकार बनी गाय ग्राम बोदलकसा निवासी शेखसिंह जैतवार की है।  इस घटना की जानकारी वन विभाग को देने पर वन विभाग का अमला घटनास्थल पर पहुॅच गया हैं। जो स्थिति पर निगरानी रखे हुए हैं। बताया जाता हंै कि इस जंगल में एक बाघिन व उसका बच्चा हैं, जो घूम रहे हैं।
फिलहाल वन विभाग के अधिकारियों ने मृतक गाय का पंचनामा बना कर आगे की कार्यवाही कर रहे हैं।